‘संकल्प से सिद्धि’ पर नेताओं की सक्रियता की नितिन लेंगे रिपोर्ट

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश मंगलवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। दोनों नेताओं की विधायकों के साथ मीटिंग भी होगी। भाजपा के सभी विधायकों को मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि दोनों नेता भाजपा विधायकों के कामकाज और उनकी सक्रियता पर भी बात करेंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगे। दरअसल, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार के कामकाज को लेकर पार्टी प्रदेश से लेकर मंडल स्तर पर कार्यक्रम कर रही है। प्रदेश में संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बड़े शहरों में और जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मंत्री और सांसद शामिल हो रहे हैं। दूसरी तरफ, मंडल पर जिला पदाधिकारी, विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और शक्ति केंद्र पर मंडल स्तर से ऊपर के पदाधिकारी अभियान को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। छात्रों के बीच जाएगी भाजपा भाजपा आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मनाने जा रही है। 25 जून को भाजपा जिला स्तर पर सेमिनार करके लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेगी। इसके अलावा कालेजों व शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के बीच जाकर इस पर कार्यक्रम करेगी। आपातकाल पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसे लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। इन कार्यक्रमों पर भी होगी चर्चा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *