राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री राकेश शर्मा ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की रीति नीति से कार्य करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि महासंघ कर्मचारियों के हित के लिए सरकार से सतत संपर्क व संवाद कर रहा है। जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी के अनुसार पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में वरिष्ठ कर्मचारी नेता पूर्व संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह राव के नेतृत्व में शर्मा का स्वागत किया। महामंत्री को माला, साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। वरिष्ठ कर्मचारी व शिक्षक नेता गोपाल सिंह राव ने सिरोही जिले की स्थिति से प्रदेश को महामंत्री अवगत कराया। महामंत्री राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की रीति नीति से कार्य करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि महासंघ कर्मचारियों के हित के लिए सरकार से सतत सम्पर्क व संवाद कर रहा है। भजनलाल शर्मा की सरकार ने कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए नई भर्तियां भी निकाल रही है। सभी विभागों में सहायक कर्मचारियों की बड़ी कमी है। सरकार ने इसके लिए काम करना शुरू कर दिया। महासंघ कर्मचारियों के लिए सदैव संघर्ष करता है। सरकार से संवाद स्थापित कर कर्मचारियों के हितैषी निर्णय करवाए हैं। भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार से संवाद करते रहेंगे। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामसं) सबसे बड़ा संगठन है। जिसका ध्येय राष्ट्र हित के साथ कर्मचारी हित है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल हीरा खत्री, अनीता चौहान, महेंद्र कुमार प्रजापत, वर्षा त्रिवेदी, भगवत सिंह देवड़ा, देवीलाल, तृप्ती डाबी, शर्मिला डाबी, जया दवे, कुसुम परमार, श्रद्धा सिंदल, रीना कोटेसा, ममता कोठारी, दिनेश कुमार सुथार, रमेश कुमार मेघवाल, गणपत राज खत्री, बृजेश कुमार पालीवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार मीणा, कामिनी रावल, कीर्ति सोलंकी, चन्द्र किरण सिरवी आदि उपस्थित रहे।


