भास्कर न्यूज | बोड़ला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बोड़ला की मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को हिंदू संगम परिसर में हुई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी मुख्य अतिथि रहीं। आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नगर में प्रथम आगमन पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। बैठक में बताया कि भाजपा सरकार महिलाओं के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। सरकार प्राथमिकता के साथ माताओं-बहनों के प्रति किए गए वादों को निभा रही है। विजयलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए महिला मोर्चा से संगठनात्मक गतिविधियों में बड़ी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, जपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, जिला सदस्य ललिता धुर्वे, नपं अध्यक्ष विजय पाटिल, मोहन कश्यप, मंडल अध्यक्ष खुशबू कश्यप, महामंत्री द्वय ममता तिवारी व सपना श्रीवास, उषा मानिकपुरी, कौशिल्या यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


