संगमरमर पर बनाए स्वास्तिक को मिली मान्यता:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज, डॉ. वीके जैन को दिया गोल्ड मेडल

सीकर के डॉ. वीके जैन द्वारा नितिन जैन (जयपुर) के निर्देशन में बनवाए गए 84 प्रकार के स्वास्तिक चिह्न कारीगरों ने संगमरमर पर सुंदरता से उकेरे। इनको इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। यह कलात्मक और धार्मिक कृति शहर के बीच स्थित अहिंसा स्थल पर लगाई गई हैं। स्वास्तिक जो हिंदू, जैन और बौद्ध धर्मों में शुभता, समृद्धि और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। यहां 84 पारंपरिक रूपों में प्रस्तुत किया गया है। इससे पहले भी डॉ. जैन को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने विश्व के 30 प्रमुख धर्मों के प्रतीकों के साथ एक विशेष गेट का निर्माण किया गया था। हर प्रतीक के साथ उसका नाम भी अंकित है, जो सर्वधर्म समभाव और एकता का संदेश देता है। यह उपलब्धि डॉ. वीके जैन की पांचवीं रिकॉर्ड एंट्री है। खास बात यह है कि ये सभी कार्य निजी खर्च पर समाजसेवा और सांस्कृतिक जागरूकता के उद्देश्य से किए गए हैं। अहिंसा स्थल पर आज सुबह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि डॉ. भुवनेश मथूरिया द्वारा एक गोल्ड मेडल व प्रमाण-पत्र डॉ. जैन को दिया गया। इसके साथ डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. एनएम गोयल, रमेश गोयल, श्याम सुन्दर टेलर, प्रदीप नेहरा, प्यारेलाल, भागचंद जैन, मेघा जैन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *