संगरूर में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हाल ही में जॉर्जिया के एक रेस्तरां में 11 भारतीय हुई मौत मामले में घटना का शिकार हुए दंपती के परिवार मिले। मंत्री अरोड़ा ने पीड़ित परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि गुरविंदर सिंह और हरविंदर कौर आजीविका कमाने के लिए जॉर्जिया गए थे और एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है और विदेश मंत्रालय से संपर्क में है और प्राथमिकता के आधार पर जॉर्जिया दुर्घटना के शिकार पंजाबी नागरिकों के शवों को वापस लाएगा। जिला प्रशासन संगरूर को पीड़ित परिवार को सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने और शवों को अमृतसर हवाई अड्डे से सुनाम लाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मृतकों के शव अगले दो से तीन दिनों में पंजाब के संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता जितिंदर जैन, बावा सिंह, मनी सराऊ और राम भटालिया भी मौजूद थे।


