पंजाब के संगरूर में एक पादरी की मौत के बाद समुदाय के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।उनका आरोप है कि उनको दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। पहले भी समुदाय के लोगों को दफनाने को लेकर जगह का संकट होता है। इसको लेकर लंबे समय से मांग चल रही है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। ईसाई समुदाय ने लुधियाना हिसार मेन हाईवे जाम करने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। संगरूर के धुरी में आज सुबह 5 बजे धुरी चर्च में काम करने वाले पादरी की मौत हो गई, लेकिन अभी तक उन्हें दफनाने के लिए जगह नहीं है। पिछले कई सालों से ईसाई समुदाय के किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसे दफनाने के लिए जगह नहीं मिलती। मजबूरन उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंतिम संस्कार में देरी हो रही है शव को दफनाया नहीं जा रहा है उसकी बेअदबी की जा रही है हम इसके लिए डिस्ट्रिक्ट डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।


