संगरूर जेल में 3 कैदियों ने किया हंगामा:कर्मचारियों को वर्दी उतारने और हमले की धमकी; सहायक सुपरिंटेंडेंट के समझाने पर भी नहीं माने

संगरूर जेल में बंद तीन कैदियों ने हंगामा किया। जेल अधिकारियों को हमला करवाने, उनकी वर्दी उतरवाने की धमकियां दी। साथ ही जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में सिटी पुलिस स्टेशन-1 संगरूर में शिकायत दर्ज हुई है। सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जगरूप सिंह के बयान के आधार पर मनजीत सिंह उर्फ बिट्टू, वरिंदर सिंह उर्फ बोली व कृष्ण कुमार उर्फ चीचा पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि जेल में आरोपियों ने जेल कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उनको वहां पर जेल के अधिकारियो ने ऐसा करने से रोका व समझाने की कोशिश की। लेकिन वह फिर भी नही माने। हमला करवाने की दी धमकियां सहायक सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि कैदियों ने सभी को उन पर हमला करवाने की धमकियां दी। साथ ही जेल में हंगामा करके नियमों का उलंघन किया। जिसके बाद उनके खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई। शिकायत के अधार पर आरोपियों पर सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी द्बारा नियमों के पालन करने के दिये आदेश का पालन नहीं करने व सरकारी कर्मचारी को धमकाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *