संगरूर में दो लोगों से 76 लाख रुपए ठगे:अमेरिका जाना चाहते थे, हरियाणा के दो एजेंटों पर FIR

संगरूर जिले में विदेश भेजने के नाम पर 76 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुनाम सिटी पुलिस स्टेशन में हरियाणा के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह सुनाम ने पुलिस को बताया कि टोहाना, हरियाणा के चरणजीत और हरप्रीत ने उनसे और एक अन्य व्यक्ति से अमेरिका भेजने का वादा किया। दोनों आरोपियों ने प्रत्येक व्यक्ति से 38-38 लाख रुपए लिए। कुल 76 लाख रुपए लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। पीड़ितों ने कई बार आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी हर बार टालमटोल करते रहे। हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को अलग-अलग तरीकों से पैसे दिए हैं, जिसके सबूत उनके पास मौजूद हैं। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *