संगरूर में पानीपत के युवक के खिलाफ FIR:31 वर्षीय युवती को जबरन रखने का आरोप; मामी ने दी पुलिस को शिकायत

पंजाब के संगरूर के सिटी पुलिस स्टेशन वन में पुलिस ने एक महिला के बयान के आधार पर पानीपत के रहने वाले एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवक महिला की भांजी को जबरन अपने पास रखे हुए है। पुलिस शिकायत के बाद छानबीन में लगी है। पुलिस ने माया देवी निवासी संगरूर के बयान के आधार पर अमृत कल्याण निवासी पानीपत पर मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 31 वर्षीय भांजी उसके पास रहती थी। वह 17 मार्च को घर से गायब हो गई थी। उन्होंने इधर-उधर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। अब उन्हें पता चला है कि आरोपी अमित कल्याण ने उसे नाजायज तौर पर अपनी हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस ने अमृत पर मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *