संगरूर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़:हथियार बरामदगी के लिए लेकर आई पुलिस, झाड़ियों में छिपाई थी लोडेड विदेशी पिस्तौल; फायरिंग की

संगरूर के नदामपुर के पास आज पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। गैंगस्टर मनिंदर सिंह मोहाली को हथियार बरामदगी के लिए पुलिस नहर वाली सड़क पर लेकर आई थी। गैंगस्टर ने झाड़ियों में छिपाई गई लोडेड विदेशी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर की टांग में गोली लग गई। गैंगस्टर की गोली एक पुलिसकर्मी की पगड़ी को छूते हुए पुलिस वाहन में जा लगी। घायल गैंगस्टर को संगरूर अस्पताल भेजा गया। एसपी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों के पास घातक हथियार होने और टारगेट किलिंग की योजना की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने पहले भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि ये सभी जेल में बंद एक गैंगस्टर के संपर्क में हैं। वह जेल से ही टारगेट किलिंग के निर्देश देता है। मुठभेड़ के दौरान सीआईए स्टाफ के इंचार्ज संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद थी। एसपी चीमा भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस जेल में बंद उक्त गैंगस्टर को पूछताछ के लिए लेकर आई तो उसने माना कि उसके पास एक विदेशी पिस्तौल भी है, जिसे उसने यहां नहर पटरी के पास एक खेतों में छिपा रखा है। जब पुलिस पार्टी इस गैंगस्टर से पिस्तौल बरामद करने के लिए यहां आई तो उसने यहां छिपाकर रखी पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि उक्त गैंगस्टर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *