संगरूर में पुलिस कर्मियों से मारपीट:सिविल अस्पताल में मेडिकल के दौरान फाड़ी वर्दी, महिला समेत 6 पर केस

पंजाब के संगरूर जिले के पुलिस स्टेशन सुनाम में एक महिला समेत 6 लोगों पर पुलिस कर्मियों से मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को अस्पताल ले जा रही थी टीम पुलिस कर्मचारी मोहनजीत की शिकायत के अनुसार सुनाम के प्रवीण कुमार की शिकायत पर हरदेव सिंह और उनके साथियों के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज था। पुलिस टीम आरोपियों को जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने से पहले नियमानुसार सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जा रही थी। पुलिस को दी गालियां इस दौरान केस की आरोपी महिला गुरवीर कौर के भाई रविंदर सिंह और दलजीत सिंह वहां मिलने आए। सभी आरोपियों ने पुलिस टीम को गालियां देना शुरू कर दिया। पुलिस की गाड़ी में बैठे हरदेव सिंह ने पुलिस कर्मचारी का गला पकड़कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने ड्यूटी में बाधा डालने और कर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में हरदेव सिंह, रवि कुमार, रविंद्र सिंह, दलजीत सिंह, सुखविंदर और गुरवीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *