संगरूर में बनेगा चौथा जोनल ड्रग वेयरहाउस:3.68 करोड़ की लागत, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा बोले- 18 करोड़ तक की दवाइयां मिलेगी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सिविल अस्पताल सुनाम में 3.68 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पंजाब के चौथे जोनल ड्रग वेयरहाउस की नींव रखी। यह वेयरहाउस न केवल संगरूर बल्कि आसपास के जिलों के सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इस वेयरहाउस में हर समय 15 से 18 करोड़ रुपए की विभिन्न प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। मंत्री अरोड़ा ने बताया कि इस सुविधा से सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इससे मरीजों को निजी दुकानों से महंगी दवाइयां खरीदने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। आप सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है। मंत्री ने सुनाम ऊधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के 6 सरकारी स्कूलों में डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की भी शुरुआत की। यह जोनल ड्रग वेयरहाउस पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। विकास के काम पाइपलाइन में
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए गांवों व शहरों में अनेक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिन्हें निर्धारित समय में पूरा करके सुनाम के लोगों को समर्पित किया जाएगा। जोनल ड्रग वेयरहाउस के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजय कामरा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उप चिकित्सा आयुक्त डॉ. विकास धीर, चेयरमैन मार्केट कमेटी मुकेश जनेजा, अध्यक्ष नगर परिषद निशान सिंह टोनी, साहिब सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, मनप्रीत बांसल, रवि कमल गोयल, नरिंदर सिंह ठेकेदार, रिंपी थिंद, गुरिंदरपाल सिंह खेड़ी, दविंदर गोधा एलवाल, दीप सरपंच कनोई, राजा अध्यक्ष ट्रक यूनियन, एमसी गुरतेग सिंह निक्का, चमकौर हांडा, घनैया लाल, हरविंदर नामधारी, राम कुमार, अमरीक धालीवाल, जरनैल सिंह बब्बू, निर्मला देवी, रूप रेखा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप जिंदल, मनी सराओ, संजीव कुमार एसडीओ पब्लिक हेल्थ, लाभ सिंह नीलोवाल, सुभाष तनेजा, बिट्टू तलवार भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *