संगरूर में मोहाली के बिल्डर से 49 लाख ठगे:सस्ते रेट पर सीमेंट सप्लाई का वादा किया, फर्जी बिल थमाया

संगरूर में मोहाली के एक बिल्डर के साथ सीमेंट सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित बिल्डर रविपाल सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 में सुनाम निवासी साहिल गोयल और राहुल ने उनसे संपर्क किया। दोनों ने 320 रुपए प्रति बैग की दर से सीमेंट सप्लाई करने का प्रस्ताव रखा। रविपाल ने 16,275 बैग एसीसी सीमेंट के लिए 52 लाख 8 हजार 500 रुपए रुपए का भुगतान किया। सारी पेमेंट आरोपियों को पहले ही दे दी। आरोपियों ने केवल 700 बैग सीमेंट की सप्लाई की। उसका बिल भी नकली दिया। 16275 बैग सीमेंट देने की बात हुई थी। लेकिन सिर्फ 700 बैग ही सीमेंट के दिए। बाकी बाग सीमेंट के नहीं दिए जबकि रकम पूरी हड़प कर ली। इस तरह आरोपियों ने कुल 49.84 लाख रुपए की ठगी की। थाना सिटी सुनाम में साहिल गोयल और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *