संगरूर में शादी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी:एक हफ्ते बाद दुल्हन फरार, तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

संगरूर में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। फरीदकोट निवासी एक महिला शादी के एक हफ्ते बाद ही घर से सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ितों ने शेरपुर पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गांव अलीपुर खालसा के बलवीर सिंह ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने बेटे की शादी कराने के लिए जसपाल कौर और उसके बेटे जस से मिला था। दोनों से उसकी पहले से ही जान पहचान है। दोनों ने बेटे की शादी का वादा भी किया। इसके बाद उन्होंने फरीदकोट निवासी संदीप कौर की बेटे से शादी करा दी। घर का सामान भी साथ ले गई नव नवेली दुल्हन शादी के करीब एक सप्ताह बाद संदीप कौर फरार हो गई। साथ में घर का कुछ सामान भी ले गई। बलवीर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने शादी के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपए लिए। पुलिस ने जसपाल कौर, उसके बेटे जस और संदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *