संगरूर में स्कूल वैन की कार के साथ टक्कर हो गई, जिसमें 11 बच्चे घायल हो गए। घटना भवानीगढ़ की है। कार ड्राइवर शराब के नशे में था। टक्कर के बाद वैन पलट गई। हादसा भवानीगढ़ नाभा कैंचियां के नजदीक हुआ है। हादसे में करीब 11 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज करवाकर उन्हें घर भेज दिया गया है, सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। यह हादसा हुई संस्कार वैली स्मार्ट स्कूल की यह वैन बताई जा रही है। सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज स्कूल खुल गए, जिसके चलते बच्चे स्कूल वैन में सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान एसएसएफ के एएसआई जसविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर सभी घायल हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पंजाब के जिलों में कोहरे का प्रकोप जारी है। आज सर्दियों की छुट्टियां खत्म हुई थी, जिसके बाद पंजाब के सभी निजी और प्राइवेट स्कूल खुल गए।


