संगीत क्लास में शिक्षक भर्ती की मांग

बूंदी. बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कला शिक्षण संगीत क्लास शिक्षक की भर्ती निकालने, राजकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 10 तक अनिवार्य कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) विषय के बिना शिक्षण, पुस्तक, बिना सैद्धांतिक व प्रायोगिक उत्तर पुस्तिकाओं और बिना कला शिक्षकों के किए जा रहे फर्जी मूल्यांकन पर तत्काल रोक लगाने सहित कई मांगें रखी। ज्ञापन देने वालों में हरिमोहन सैनी, महेंद्र वर्मा, पवन माथुर, जीतमल बैरवा, पवन शर्मा, मोहित रॉयल, विक्रम सिंह चौहान, मीनाक्षी वर्मा, रेखा, मनीषा शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *