संघ का वीटो पावर:14 दावेदारों में आखिरी में पर्चा भरने वाले अमित भाजपा शहर अध्यक्ष, संघ की चली, जबकि विधायक संजय जैन के पक्ष में थे

लंबे इंतजार के बाद भाजपा को शहर का नया अध्यक्ष मिल गया। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित केशव नगर सामुदायिक केंद्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पैनल में रहे अमित गोयल को संघ के वीटो से शहर अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। खास बात यह रही कि सोमवार को दाखिल हुए 14 नामांकन में अमित ने सबसे आखिरी में फॉर्म भरा था। मंगलवार को ऐनवक्त पर संघ से फोन आया और पहले नंबर पर आ गए। भाजपा के अधिकतर विधायक पूर्व में शहर अध्यक्ष संजय जैन के पक्ष में थे। डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट और रघुनाथ नरेडी भी प्रबल दावेदार थे, लेकिन संघ के आगे किसी की नहीं चली। दूसरा अमित कभी किसी विवाद का हिस्सा नहीं बने और सभी से अच्छा तालमेल था। इन्हें प्रदेश युवा मोर्चा में मंत्री व ऋषि बंसल की टीम में रहने का भी फायदा मिला। डिप्टी सीएम दिया और सांसद मंजू की रही अहम भूमिका जैन, कर्नावट, अग्रवाल और नरेडी इसलिए पीछे रहे गए… घोषणा से पहले चले गए निवर्तमान अध्यक्ष अध्यक्ष की घोषणा से पहले ही निवर्तमान शहर अध्यक्ष राघव शर्मा बैठक से चले गए। बाद में एक-एक कर सभी दावेदार भी बाहर आ गए। खास यह है कि पहले शहर कार्यालय जवाहर नगर स्थित राघव शर्मा के घर से चलता था, अब विद्याधर नगर से चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *