बालोद| पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से पेंशनर भवन शिकारीपारा में रखी गई है। जहां प्रांत से प्राप्त विभिन्न जानकारी दी जाएगी। साथ ही नवंबर में पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र भरने संबधित जानकारी दी जाएगी। अध्यक्ष डॉ. आरएम चावड़ा ने सभी पेंशनरों को उपस्थित होने कहा है।


