राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल में भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल के कैंपियन ग्राउंड के समीप आयोजित इस हिंदू सम्मेलन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आज वक्ता के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। संघ शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित यह सम्मेलन सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक विषयों पर केंद्रित रहेगा, जिसमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्रबोध से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। यह खबर भी पढ़ें…
प्रदीप मिश्रा ने RSS की तुलना भगवान शिव से की
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक सद्भाव कोई नई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज का स्वभाव रहा है। समाज में सज्जन शक्ति का जागरण, आचरण में पंच परिवर्तन और निरंतर सद्भावना संवाद आज की अनिवार्य आवश्यकता है। दो सत्रों में बैठकें आयोजित की गई। प्रथम सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। पढ़ें पूरी खबर


