दक्षिण वन मंडल की ढाना रेंज के हिलगन गांव में एक 3 से 4 साल उम्र के वयस्क बाघ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह 2025 में मध्यप्रदेश में बाघ की 55वीं मौत है, जो 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत के बाद एक साल में किसी एक राज्य में सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। इस साल टाइगर रिजर्व के बाहर बाघ की यह 23वीं मौत है।


