संजय टाइगर रिजर्व में ‘बचईया’ बाघिन की पहली झलक:पर्यटकों ने मॉर्निंग सफारी के दौरान किया दीदार; वन अधिकारी बोले-T-28 बाघिन की बेटी

संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को T-28 मौसी बाघिन की बेटी ‘बचईया’ का पहली बार दीदार हुआ। यह रोमांचक नजारा रविवार सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान देखने को मिला। बाघिन झाड़ियों से अचानक बाहर निकली। टूरिस्ट गाइड धर्मेंद्र भूर्तिया ने इस एडल्ट बाघिन की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। सफारी खुलने के बाद यह पांचवां दिन था, जब पर्यटकों को इस बाघिन की झलक मिली। वन अधिकारियों ने बताया यह क्षेत्र T-28 बाघिन की टेरिटरी है संजय टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, यह वही क्षेत्र है जिसे T-28 बाघिन की टेरिटरी माना जाता है। वन अधिकारियों ने बताया कि इस कारण यहां अन्य बाघों की आवाजाही सीमित रहती है, जिससे मौसी की बेटी को इस क्षेत्र में स्थायी रूप से विचरण करते हुए देखा जा रहा है। एसडीओ सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ी है। कई बाघिनों ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है, जिससे जंगल में बाघों की हलचल बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के कारण बाघिनें इन दिनों खुले इलाकों में ज्यादा दिखाई दे रही हैं, क्योंकि वे अपने शावकों को गहरे जंगलों में नहीं जाने देतीं। बाघिन के दीदार के बाद पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया। इस दृश्य ने न केवल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि यह भी संकेत दिया कि संजय टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। देखिए तस्वीरें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *