संजय टाइगर रिजर्व में सड़क पर बैठा बाघ:मॉर्निंग सफारी के दौरान पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया दुर्लभ नजारा

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में रविवार सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान एक बाघ सड़क के बीचो-बीच बैठा दिखा। इससे पर्यटकों की गाड़ियां कुछ देर के लिए रुक गई। बाघ काफी देर तक वहीं बैठा रहा, जिसके कारण जिप्सियों को पीछे हटकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ सूखी झाड़ियों से निकलकर अचानक सड़क पर आया और आराम से बैठ गया। पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। यह नजारा वन्यजीव प्रेमियों के लिए यादगार रहा। सफारी में पर्यटकों को बाघ का दीदार हुआ मौके पर मौजूद पर्यटक राजाराम ने बताया कि यह अनुभव रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि संजय टाइगर रिजर्व में बाघों को इतने करीब से देखना सौभाग्य की बात है। यहां की हरियाली और वन्यजीवों की सहज मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित करती है। संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि यहां के बाघ पर्यटकों की मौजूदगी के आदी हो चुके हैं और शांत स्वभाव के हैं। वे अक्सर जिप्सियों के पास से गुजरते हैं और हमला नहीं करते। उन्होंने पर्यटकों से सतर्कता बरतने, छेड़छाड़ न करने, शोर न मचाने और चुपचाप बाघों को देखकर आगे बढ़ने की अपील की, ताकि बाघों और पर्यटकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *