बेमेतरा| शासकीय हाई स्कूल सेजेस सिंघौरी में पदोन्नत प्राचार्य संजय प्रसाद प्यासी ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह में विद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों ने नए प्राचार्य के साथ सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। कहा कि शिक्षक समुदाय के साथ मिलकर विद्यालय में सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण बनाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अवसर प्राप्त हों। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य रामगोपाल चंद्राकर, प्रतिभा, राजेश गायकवाड़, सरिता बंजारे, राजेश नामदेव, रामकुमार साहू सहित प्राथमिक और मिडिल स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।


