संजय बने झारखंड अंडर-23 टीम के मेडिकल कोऑर्डिनेटर

गढ़वा| गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के संस्थापक और पितामह कहे जाने वाले संजय सिंह का चयन झारखंड राज्य अंडर-23 क्रिकेट टीम के मेडिकल कोऑर्डिनेटर के रूप में किया गया है। इस उपलब्धि से गढ़वा जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। संजय सिंह के नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। इसके पहले वे झारखंड अंडर-17 टीम के मैनेजर के रूप में विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 27 वर्षों तक गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव के रूप में अपनी दक्षता और कर्मठता का प्रदर्शन किया और जिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी इन कार्य कुशलताओं को देखते हुए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने उन्हें झारखंड अंडर-23 टीम के मेडिकल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। संजय सिंह के चयन पर जिले के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने शुभकामनाएं दीं और झारखंड अंडर-23 टीम की सफलता की कामना की। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सुबोध वर्मा, सचिदानंद धर दुबे, अनिल सिंह, अनूप तिवारी, सियाराम शरण वर्मा, दीपक सिंहा, पंकज चौधरी आदि का नाम शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *