रांची से दूसरी बार सांसद बने संजय सेठ ने 11 जून को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। वे झारखंड के ऐसे पहले सांसद हैं, जिनको इतना महत्वपूर्ण मंत्रालय मिला। सेठ अपने सामाजिक सरोकारों के कारण भी चर्चित रहते हैं। सांसद बनने के बाद नमो बुक बैंक और नमो टॉय बैंक की स्थापना भी की। हाल ही में उनके मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज मिलने से वह चर्चा में आ गए।


