रांची | भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, कोलकाता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी पारंपरिक ज्ञान टैक्सनॉमी की संरक्षण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पीसीसीएफ सह सदस्य सचिव संजीव कुमार ने भारत आधारित पारंपरिक ज्ञान की अपनी पुस्तक प्रस्तुत की। पैनल डिस्कशन में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र राज्यों के साथ झारखंड राज्य में जैव विविधता अधिनियम की प्रभावी क्रियान्वयन पर संरक्षण पर जागरूकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के सदस्य सचिव बाला जी भी उपस्थित थे।


