संडे ऑन साइकिल रैली निकाली

ग्वालियर | लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में संडे ऑन साइकिल अभियान के एनिवर्सरी संस्करण का आयोजन किया गया। इसकी थीम पेडल योर वे टू फिटनेस: ए हेल्दी लाइफस्टाइल रही। संस्थान की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष संस्करण के तहत सरोजिनी हाउस, एलएनआईपीई द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। इसमें केंद्रीय विद्यालय के 45 छात्र-छात्राएं एवं पुरानी छावनी की 10 बालिकाएं भी शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सोनेश पूनिया एवं विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. यतेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *