संडे बाजार के युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार स्थित नीचे क्वार्टर में रहने वाले लखन निषाद (36) ने बुधवार की रात अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में लखन का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह पहुंचे व शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार लखन घर में अकेले रहता था। वह पिछले कई महीनों से बीमार था। कुरपनिया में एक छोटी मोबाइल दुकान थी, जो करीब एक वर्ष पहले बंद हो गई थी। दुकान बंद होने के बाद वह आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। प|ी भी दो बच्चों के साथ मायके बोकारो चली गई थी। उसका एक भाई फुसरो में रहता है। मृतक लखन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *