संतकबीरनगर में बांग्लादेश सरकार का पोस्टर जलाया:हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कैंडल मार्च

संतकबीरनगर में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के पोस्टर भी जलाए गए। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यूनुस खान और बांग्लादेश का झंडा जलाते हुए हिंदुओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न को तुरंत रोकने की मांग की। हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के मामले में मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने और बांग्लादेश पर कार्रवाई करने की मांग की। सौरभ जायसवाल और भाजपा नगर उपाध्यक्ष शुभम राय ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ, तो हिंदू समाज एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का आग्रह किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नगर उपाध्यक्ष शुभम राय, ओमप्रकाश राय प्रधान, प्रिंस गुप्ता, हिमांशु सिंह, योगेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, अंगद मिश्रा, विवेक मिश्रा, समर राय, आलोक पाठक, शुभम मिश्रा, कुलदीप पांडेय, परमजीत चौहान, राजू भाटिया, मुन्ना यादव, रिशु श्रीवास्तव, गोलू विश्वकर्मा, मनीष गौतम सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *