संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने की जिउतिया पूजा

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर में रविवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान परिवार के साथ पहुंचे। मुख्य द्वार पर प्राचार्य संतोष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सपरिवार विद्यालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकालय और जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और वर्षों से चली आ रही समृद्ध शैक्षिक परंपरा की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय ऑडिटोरियम प्रांगण में सपरिवार रबर और महोगनी के पौधे लगाए। पौधारोपण कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लातेहार मनोज कुमार सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार गौरव, प्राचार्य संतोष कुमार, मुकेश कुमार, उदय कुमार मरांडी, डॉ. राजेश चंद्र गुप्ता, कृषि प्रशिक्षिका ममता कुमारी समेत अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं प्रशासी पदाधिकारी रोशन कुमार बक्शी मौजूद थे। इससे पहले शनिवार शाम सपरिवार नेतरहाट पहुंचे मुख्य न्यायाधीश का यहां प्रसिद्ध मंगोलिया सनसेट प्वाइंट पर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *