भास्कर संवाददाता | राजगढ़ अजाक्स के प्रांताध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा पर हुई कथित असंवैधानिक कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के सामाजिक संगठनों ने अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने पदोन्नति में आरक्षण लागू करने, ओबीसी का 13% होल्ड हटाने, बैकलॉग पदों की पूर्ति करने, और 5वीं अनुसूची के प्रभावी क्रियान्वयन सहित 10 सूत्रीय मांगे रखीं। ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. कन्हैयालाल भारतीय, लाखन सिंह लोधी, गोपालसिंह भिलाला, डॉ महेश वर्मा सहित 20 से अधिक संगठनों के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो 18 जनवरी 2026 को राजधानी भोपाल में 5 लाख लोग एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे।


