संत कबीर कृषि कॉलेज में रागिनी छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं

कवर्धा| शहर के संत कबीर कृषि कॉलेज में छात्रसंघ के चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। कुमारी रागिनी को अध्यक्ष, मनोहर कुर्रे को उपाध्यक्ष, अलवीरा को सचिव व अल्फिया बानो को सहसचिव पद पर चुना गया। कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में गुनगुन चंदेल, भरत प्रकाश, थम्मी गेंदले व ज्योति रंजन प्रधान का चयन किया गया। इस दौरान छात्रसंघ के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के साथ ही जिम्मेदारी की भी जानकारी विस्तार से दी गई। मौके पर अरुण कुमार जोशी, अधिष्ठाता अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव समेत विद्यार्थी व कॉलेज के कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *