भास्कर न्यूज | राजिम संत कवि पवन दीवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरवई में छत्तीसगढ़ के गांधी संत पवन दीवान की जन्म जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई, इस अवसर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों और प्राचार्य समस्त स्टाफ द्वारा पवन दीवान जी की प्रतिमा मे पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं दीवान जी का पुण्य स्मरण किया गया संस्था प्राचार्य आलोक शर्मा ने संत कवि पवन दीवान के बहुआयामी व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष मोती राम साहू, सरपंच देवकुमारी साहु, सरपंच प्रतिनिधि हेमंत साहु, उपसरपंच भुलेशवरी साहु,पूर्व सरपंच यथार्थ शर्मा, प्रमेश कुमार साहू,रामेश्वर ध्रुव, लक्ष्मी बंजारे, मीना ध्रुव, श्याम लाल साहू, यशवंत साहू, प्रहलाद साहू, विष्णु राम साहू, जयलाल साहू, भागवत साहू, संतोष साहू, मोतीलाल साहू. यशवंत सेन, ओंकार साहु, राजीव शर्मा, कामता साहू,रामचंद ध्रुव, नरेंद्र साहू, कुमार दुबे, गणेश्वर काठरे आदि ने पवन दीवान की प्रतिमा मे पुष्पांजलि अर्पित किए।


