लुधियाना| लुधियाना के ग्रीन लैंड स्कूल्स की श्रृंखलाओं द्वारा संत कृपाल सिंह महाराज की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, लुधियाना के राम लुभाया रुद्रा सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रीन लैंड स्कूल की सभी शाखाओं ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा, महासचिव ऊषा रुद्रा, ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. शबद रुद्रा, निदेशक डॉ. विजयेता रुद्रा तथा ग्रीन लैंड स्कूल्स की श्रृंखलाओं की प्रिंसिपल बलदीप पंधेर, विनीता सनन, डॉ. ज्योति पुजारा व रितु द्वारा परम संत कृपाल सिंह महाराज की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। ग्रीन लैंड स्कूल्स की श्रृंखलाओं के बच्चों व स्टाफ सदस्यों ने भावपूर्ण शबद — जिस नूं तेरी मेहर सो तेरी बंदगी, सतगुरु मेरा पूरा तुम्हारी शरण तुम्हारी आस, जे रब मिले रों धो नाल तां पानी रोवे सारे साल प्रस्तुत किए।


