संत गाडगे के जीवन से सभी प्रेरणा लें : सूरज

भास्कर न्यूज| आमदी
संत गाडगे की जयंती ग्राम पलारी में मनाया गया। मुख्य अतिथि धोबी समाज की प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर थे। गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस मौके पर समाज की प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने कहा कि संत गाडगे के जीवन चरित्र से हमें प्रेरणा लेना चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत बाबा गाडगे उतना अधिक नहीं पढ़े थे, लेकिन शिक्षा की ओर ध्यान देने की नसीहत समाज के लोगों को दी। उन्होंने समाज के मुखिया लोगों से आह्वान किया कि अलग-अलग आयोजन करने के बजाय राजधानी में शानदार आयोजन करें। और वह आयोजन दो दिवसीय रहे, भले आयोजन अगले वर्ष हो लेकिन समाज की ताकत दिखेगी। आज हमारी संख्या 15 लाख से ऊपर हो गई है फिर भी हम हजार लोग से ऊपर नहीं देख पाते। इसका यही कारण है कि हम लोगों में एकता की कमी है। कार्यक्रम को विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, प्रदेश महामंत्री चंद्रहास निर्मलकर, जिलाध्यक्ष चैतराम निर्मलकर, जगजीवन निर्मलकर, गोपाल निर्मलकर, बजरंगी छाटा, नकुल निर्मलकर, बेदीराम निर्मलकर, लेखराम निर्मलकर, रोशन निर्मलकर, अंबे बाघमार, छविलता निर्मलकर ने भी संबोधित किया। संचालन उपाध्यक्ष जसवंत निर्मलकर तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष कृपा रजक ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *