संत गाडगे ने कई धर्मशालाएं व स्कूल का किया निर्माण : शम्भु

सिटी रिपोर्टर | बोकारो संत गाडगे जयंती के अवसर पर सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने शम्भु कुमार बोकारो यूनिट अध्यक्ष सह केन्द्रीय कमेटी सदस्य के नेतृत्व में सेक्टर-4 स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया। माल्यार्पण के उपरांत फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उनके जीवन के लोक सेवा पर प्रकाश डाला। शम्भु कुमार ने कहा कि संत गाडगे सच्चे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने भीख मांगकर अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया, लेकिन अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। वे धर्म के नाम पर होने वाली पशुबलि के विरोधी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *