रांची|संत जेवियर्स कॉलेज रांची के 53 विद्यार्थियों का चयन आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर हुआ है। कैंपस चयन प्रक्रिया में छात्रों के तकनीकी कौशल, व्यावहारिक समझ और बैंक संबंधी जानकारी की दक्षता मापी गई। चयनित विद्यार्थियों को 6.89 लाख रुपए प्रति वर्ष का वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है। यह चयन बैंक की ओर से कॉलेज परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से हुआ, जिसमें छात्रों ने तकनीकी परीक्षा और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन ने सफल छात्रों को बधाई दी। यह जानकारी प्लेसमेंट सेल के तीर्थजीत सिन्हा ने दी।


