रांची | संत जेवियर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कुम्हारटोली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर काम किया। दिवस की शुरुआत मशरूम की खेती पर व्यावहारिक प्रशिक्षण से हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और किसानों को कम लागत में अधिक लाभ देने वाली कृषि पद्धति से परिचित कराना था। इसके बाद ग्राम रोजगार सृजन पर संगोष्ठी हुई।


