संत पवन दीवान की पुण्यतिथि पर पादुका पूजन

राजिम| संत कवि स्वामी अमृतानंद पवन दीवान की पुण्यतिथि के मौके पर पवन दीवान आश्रम में सुबह से ही शिष्य और उनके चाहने वाले लोग जुटने लगे, देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर पादुका पूजन के साथ ही शिव अभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आश्रम के बच्चों के द्वारा मंत्रोचार किया गया तथा भजन संध्या मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम अपराह्न 1:00 बजे तक चलता रहा। शिवजी और हनुमान जी की महाआरती हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर स्वामी अमृतानंद पवन दीवान स्मृति छत्तीसगढ़ ब्रह्मचर्य आश्रम न्यास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, सचिव अनिल तिवारी, पंडित अर्जुन नयन तिवारी,सदस्य विकास तिवारी, कन्हैया तिवारी, आचार्य पंडित रोशन शास्त्री, पंडित अमित तिवारी, प्रबंधक नूतन तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, विकास शर्मा, रमेश पहाड़िया, संतोष कुमार सोनकर मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *