संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अस्थाई पंपिंग स्टेशन की पहली मोटर चालू की

भास्कर न्यूज| लुधियाना राज्यसभा मेंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अस्थाई पंपिंग स्टेशन का बटन दबाकर पहली मोटर चालू की। उन्होंने कहा कि पवित्र बुड्‌ढा दरिया में गंदे पानी की रोकथाम की शुरूआत कर दी गई है। 225 एमएलडी प्लांट में शहर का गंदा पानी भेजा जाएगा। सीचेवाल ने लुधियाना शहर से बुड्ढा दरिया में 225 एमएलडी प्लांट के जरिए सीवरेज के ट्रीटेड पानी की सीधी डिलीवरी शुरू की है। ये अस्थाई पंप स्टेशन गुरुद्वारा गऊघाट के पास बनाया गया है, जिसमें तीन मोटरों में से एक वीरवार को स्टार्ट की गई। अब इस गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। यहां तीन मोटरें चलने से करीब 60 एमएलडी पानी 225 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट में जाने लगेगा, जिससे गंदे पानी का एक बड़ा हिस्सा बुड्‌ढा दरिया में गिरना बंद हो गया है। इस काम को एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। पंप स्टेशन शुरू करने से पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा गऊघाट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पूजा-अर्चना की गई। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रार्थना की और कहा कि पवित्र बुड्ढा दरिया जिसे श्री गुरु नानक देव जी के चरणों का स्पर्श मिला है। इस नदी को स्वच्छ रखना हम सभी का साझा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शेष दो मोटरें भी जल्द चालू कर दी जाएंगी। वहीं, राज्यसभा मेंबर सीचेवाल ने ताजपुर समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित डेयरियों का गोबर बुड्‌ढा दरिया में गिरने पर नाराजगी जताई है और इसे लेकर अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। दूसरे चरण की कार सेवा 22 दिसंबर से शुरू की गई थी: बुड्ढा दरिया कार सेवा के दूसरे चरण की कार सेवा 22 दिसंबर से शुरू की गई थी। यहां पंप स्टेशन का निर्माण गत 31 दिसंबर को शुरू किया गया था। इस पंप स्टेशन को रिकॉर्ड दिनों में बनाने के लिए सेवकों ने दिन-रात काम किया। इस पंप स्टेशन की एक मोटर महज 16 दिन में चालू कर दी गयी। लोकल बॉडीज मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह संत, पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवां समेत अन्य ने इसे लेकर बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *