संत रविदास जयंती : अहिरवार समाज ने शोभायात्रा निकाली, भक्ति गीत गाए

तलेन |संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को नगर में अहिरवार समाज ने श्रद्धा व उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया। समाजजनों ने संत रविदास की आकर्षक झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व युवा शामिल हुए। शोभायात्रा अहिरवार मोहल्ला से प्रारंभ होकर बस स्टैंड व बांगला शाला मार्ग से गुजरते हुए आगे बढ़ी। स्थान-स्थान पर अतिथियों का सम्मान किया गया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वागत व आभार के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *