देवरीबंगला| ग्राम गणेश खपरी में अहिरवार समाज एवं ब्लॉक खेरथा के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समता, करुणा और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी भेदभाव-मुक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति को जयंती की हार्दिक बधाई दी और गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक सरपंच अकबर साहू, अध्यक्ष संजीव चौधरी, विधायक प्रतिनिधि बरसन निषाद, पुरुषोत्तम मालेकर, आत्माराम, विदेशीराम जगनायक, नेतराम भांडेकर, सागर साहू, सुखचैन भांडेकर, पंचराम जगनायक, महेश कुमार कन्नौजे, जयराम झूलेकर, रामेंद्र जगनायक सहित समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण उपस्थित रहे।


