संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 68 वीं पुण्यतिथि:मालवीय रजक समाज ने भोपाल में की श्रद्धांजलि सभा, स्वच्छता का लिया संकल्प

मालवीय रजक समाज संघ भोपाल ने पिपलेश्वर महादेव मंदिर पुल बोगदा में स्थापित स्वच्छता अभियान के जनक व राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 68वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। समाज के प्रवक्ता प्रकाश मालवीय ने बताया कि इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी समय में सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए सभी को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में समाज के अध्यक्ष नरेश मालवीय, महामंत्री नरेश बिल्लोरे, सुनील मालवीय, मुकेश मालवीय, बबलू मालवीय, कुंदन मालवीय, विशाल और अनमोल मालवीय सहित समाज के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *