संत शिरोमणि रविदास समाज की कुरीतियों को किया समाप्त

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेल एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सेक्टर-4 स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। सदस्यों ने संत की तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राकेश कुमार ने कहा कि गुरु रविदास 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों और जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया। महासचिव देवेश टुडू ने कहा कि गुरु रविदास के विचार एवं उनके दोहे आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं और लोगों को एकता के सूत्र में बांधते हैं। मौके पर महेंद्र राम कोषाध्यक्ष, सच्चु रजवार उप कोषाध्यक्ष, मुकेश पासवान संयुक्त महासचिव, प्रेमनाथ, राजेश कुमार, सिकंदर टोप्पो, विजय राम, केके दास, संजय अंबेडकर, मनोज रविदास, अशोक लकड़ा, राजकुमार भारती, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *