भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सतगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा धर्म नगरी दामाखेड़ा से 16वें वंश प्रताप आचार्य पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहब का आगमन बुधवार को धर्म नगरी डोंगरगढ़ में प्रथम बार हुआ। पंथ हुजूर साहब के द्वारा सर्वप्रथम अछोली गांव में कबीर कुटी के पहाड़ी में निशान पूजा करने के बाद बाइक रैली व शोभायात्रा होते हुए डोंगरगढ़ मंदिर प्रांगण सभा स्थल पर पहुंचे। इसके बाद सदगुरु कबीर धनी धर्मदास साहब के तैल चित्र पर आरती व फूलमाला अर्पित करते हुए विराजमान हुए। पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहब अपने नेमी प्रेमी हंस जनों व संत जनों को कहा कि जीव दिया और आत्म पूजा और नहीं कोई दूजा को जोर देते हुए। यह सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली मिशन के तहत पूरे विश्व में कबीर पंथियों को एक जुट करने व सदगुरु कबीर साहब के मार्ग में चलने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जीवों के ऊपर दया करने व मानव को एकजुट होकर मानवता दिखाते हुए। समाज को एकजुट करने जोर दिया। मांस, मदिरा नहीं करने प्रेरित किया: तन-मन-धन को सौंप कर गुरु के चरणों में समर्पित व मांस, मदिरा नहीं करने प्रेरित किया। इसके बाद सतगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली मिशन का आयोजन जिला प्रतिनिधियों उत्तम साहेब, सह प्रतिनिधि नंदकिशोर साहेब, परोपकारी महेश साहेब, नेमू चंद साहेब, तहसील प्रतिनिधि प्रकाश साहेब, यादराम साहेब, जिला केडीवी मिशन मीडिया प्रभारी लूमन साहेब व समस्त जिला कबीर पंथी समाज के द्वारा यह आयोजन किया गया।


