पीडी एंटरटेनमेंट और एमटी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही संथाली भाषा की फिल्म ‘बहा जनूम’ जिसका अर्थ फूल और कांटे है को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। निर्देशक शम्स दुर्रानी, प्रोड्यूसर पिंटू दुर्रानी, निर्माता टूटूल मंडल, मोहिनी कुमारी, कार्यकारी निर्माता अजय कुमार, व गंगाजल के मशहूर विलेन बॉलीवुड एक्टर बृज गोपाल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार झारखंड बिहार व ओडिशा के हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार भी काम कर रहे हैं।


