गुना| ग्राम भदोरा निवासी देशराज कुशवाह ने अपने पिता स्व. रतिराम कुशवाह की संदिग्ध मृत्यु को लेकर पुलिस अधीक्षक शिकायत शाखा में आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गत 4 फरवरी को हुई रतिराम कुशवाह की मृत्यु में केवल एक नहीं, बल्कि अन्य लोगों की भी साजिश और संलिप्तता है। इनके साथ उपस्थित कुशवाह समाज के लोगों बताया कि पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के हाथ-पैरों में चोट और रगड़ के निशान पाए गए। जिससे यह प्रतीत होता है कि मृत्यु से पूर्व उनके साथ मारपीट की गई और हाथ-पैर पकड़कर हत्या की गई। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि घटनास्थल पर चार लोगों की मोबाइल लोकेशन मिलने की जानकारी पुलिस को थी, लेकिन उनसे पूछताछ नहीं की गई।


