संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फंदा लगाया

लुधियाना| आजाद नगर, बहादुर-के रोड में एक 22 वर्षीय विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान मंजू देवी पत्नी पवन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को शाम करीब 6 बजे महिला द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के अनुसार, मंजू देवी बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *