लुधियाना| गांव जुगियाना के रहने वाले व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सुरजीत पटेल(35) है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों के बयानों के मुताबिक पुलिस कार्रवाई करेगी। सुरजीत पटेल, लेबर का काम करता था। वह जुगियाना में किराए के कमरे में रहता था। वीरवार को उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौका ए वारदात पर जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। उनके बयानों के बाद ही पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।


