आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने साय सरकार से बेरोजगारी पर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जो बेरोजगारी की विकराल समस्या से जूझ रही है उसे रोजगार कब मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले की कांग्रेस की सरकार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई थी, जनता ने फिर भाजपा पर भरोसा कर भारी मतों से चुना। लेकिन राज्य की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई, किसी से पूछ लो किसी को नहीं मालूम की सरकार कौन चला रहा है, सब भगवान भरोसे चल रहा है। राज्य में अभी तक 2 मंत्री का पद तक नहीं भर पाए। किसी भी राज्य या देश में समृद्धि और सुख का मूल परिचायक रोजगार से होता है। पिछली सरकार में बेरोजगारी के आंकड़ों में खेल किया, आज प्रदेश में 1692824 बेरोजगार हैं, लगभग 17 लाख बेरोजगार हैं। 63000 शिक्षा विभाग में पद खाली है, 5500 स्कूल में 1 शिक्षक नहीं हैं। वहीं रायपुर में में ही 27 स्कूल हैं जहां 1 ही शिक्षक हैं और 610 स्कूल हैं जहां शिक्षक ही नहीं हैं। छत्तीसगढ़ में 11 साल से शिक्षकों की वरिष्ठता की सूची नहीं निकाल पाए हैं। 8 वीं तक तो बच्चों को ग्रेस से पास करा दिया जाता है और 9वीं के बाद 90 प्रतिशत रिजल्ट लाने का प्राचार्यों पर दबाव रहता है, शिक्षा को राज्य में शिक्षा को मजाक बना कर रख दिया है। 10 मेडिकल कॉलेज में 642 असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट खाली हैं। 6 लाख अनियमित कर्मचारी हैं। उनका EPF तक नहीं काटा जा रहा है। इनके लिए सरकार के पास कोई प्रावधान नहीं है कि इनको नियमित कैसे किया जाएगा। लगभग हर सरकारी विभाग में पद रिक्त हैं। नगर सैनिक से अन्याय हो रहा है, B.Ed,D.Ed के लगभग 3000 लोग अभी भी प्रोटेस्ट कर रहें हैं, नौकरी लगने के बाद उन्हें अनफिट कहा जा रहा है, पहले नौकरी दी, उन्हें अपग्रेड का मौका क्यों नहीं दिया। डॉ. संदीप पाठक ने राज्य सरकार से सवाल किए कि आज तक लगभग डेढ़ साल होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में आपने कितने रोजगार दिया और कितने प्रतिशत लोकल लोगों को दिया,कितने बाहरी को दिए, ज्यादातर बाहर के लोगों को ही राज्य में रोजगार मिला है। युवाओं के कितने स्किल डेवलेपमेंट संस्था खोली, कितने प्राइवेट जॉब दिए। बस्तर में फैक्ट्रियों और स्किल डेवलपमेंट योजनाओं के बावजूद लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। ये सिर्फ दिखावे की योजनाएं बन कर रह गई हैं। जमीनी स्तर पर नतीजे नदारद हैं। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी और हम बस्तर के युवाओं को सही मायनों में रोजगार दिलवाने का संकल्प लेते हैं। प्रदेश में नौकरी के नाम पर सिर्फ माइनिंग हो रही है और सरकार और उद्योगपति अपनी जेबें भर रहे हैं। PHD में भी घोटाला कर दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि राज्य में कितने सरकारी पद खाली हैं और उन्हें कब भरा जाएगा और जब तक बेरोजगारी दूर नहीं करेंगे तब तक छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं है।


